अडानी के प्रीपेड मीटरों का कांग्रेस विधायक ने किया विरोध, सड़क पर पटक-पटक कर तोड़े मीटर।

खबरे शेयर करे :

किच्छा: देशभर में अडानी के प्रीपेड बिजली मीटरों का विरोध जारी है। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले की किच्छा विधानसभा में सोमवार को कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ ने खुलकर विरोध प्रदर्शन किया। विधायक बेहड़ ने अडानी के प्रीपेड मीटरों को एक-एक कर डब्बे से निकालकर सड़क पर पटककर तोड़ दिया और सरकार के इस फैसले के खिलाफ आक्रोश जताया।

 

विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि जनता के हित में किसी भी हाल में ये प्रीपेड मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि यह फैसला आम जनता पर आर्थिक बोझ डालने वाला है और इससे उपभोक्ताओं को परेशानी होगी।

 

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार और अडानी समूह के खिलाफ नारेबाजी की। विधायक बेहड़ ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इस फैसले को वापस नहीं लिया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

गौरतलब है कि देश के कई राज्यों में अडानी ग्रुप द्वारा लगाए जा रहे प्रीपेड मीटरों का विरोध हो रहा है। विपक्षी दल इसे आम जनता पर अतिरिक्त बोझ बताते हुए सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड:( Job Alert) पीएनबी में 5138 अप्रेंटिस की भर्ती

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां देश के सभी राज्यों में होगी। चयनित उम्मीदवारों को…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में नए डीएम विशाल मिश्रा ने पदभार संभाला

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रुद्रप्रयाग में नए डीएम मिश्रा ने पदभार संभाला रुद्रप्रयाग। जनपद के नए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार देर सांय कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने प्रशासन के साथ…


खबरे शेयर करे :