मानवता हुई शर्मसार” नाले में मिला नवजात बच्ची का शव, इलाके में हड़कंप; बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर सवाल।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नवजात बच्ची का शव गंदे नाले में पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

कैसे सामने आया मामला?

गंदे नाले में कीचड़ से सना नवजात का शव देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामला हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मक्खनपुर गांव का है, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया।

पुलिस कर रही जांच

फिलहाल पुलिस नवजात के माता-पिता की तलाश में जुटी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बच्ची को नाले में फेंका गया या उसकी मौत किसी और वजह से हुई।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर सवाल

नवजात बच्ची का शव मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया है? क्या ऐसी घटनाओं पर कभी अंकुश लग पाएगा?

अस्पताल प्रशासन का बयान

सिविल अस्पताल के इमरजेंसी प्रभारी डॉ. भानु प्रताप शाक्य ने बताया कि 108 एंबुलेंस से नवजात का शव अस्पताल लाया गया। बच्ची के शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।

 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड: यहाँ फैक्ट्री मजदूर की सड़क हादसे में मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों का हंगामा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र के एक्कड़ कलां डंपिंग जोन के पास देर रात हुए सड़क हादसे में फैक्ट्री से ड्यूटी कर लौट रहे एक मजदूर की मौत…


खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल ने ली प्राधिकरण की बैठक, अधिकारियों को निर्देश, जनता की शिकायत आई तो कोई बख्शा नहीं जाएगा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हल्द्वानी: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल की समीक्षा बैठक सम्पन्न । बैठक में जिला विकास…


खबरे शेयर करे :