*”जिले में बड़ा हादसा” मिठाई की दुकान में मैकेनिक के ऊपर गिरा सिलेंडर, मौके पर ही मौत; मालिक फरार।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- जिले में एक बहुत बड़ा हादसा देखने को मिला है जहां सिलेंडर गिरने से के मैकेनिक की मौत हो गई, दरअसल मैकेनिक शहर की प्रसिद्ध स्टैण्डर्ड स्वीट में फ्रिज रिपेयर करने गया था, दुकानदार की लापरवाही की वजह से इलेक्ट्रिक मेकेनिक के सिर पर सिलेंडर गिरा। घटना के बाद दुकान बंद कर दुकान का मालिक भाग गया।

मामला नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी शहर का है जहां उधम सिंह नगर जिले के किच्छा का रहने वाला 40 साल के लालता प्रसाद इलेक्ट्रीशियन का काम करता है. शुक्रवार 24 अक्टूबर को प्रसाद शहर की प्रसिद्ध मिठाई की दुकान में फ्रिज ठीक करने गया था. बताया जा रहा है कि इस दौरान दुकान की कर्मचारी रस्सी के साहरे गैस सिलेंडर को ऊपर चढ़ा रहा था, तभी अचानक से गैस सिलेंडर की क्लिप टूट गया और सिलेंडर सीधा इलेक्ट्रीशियन प्रसाद के ऊपर गिरा।

इस हादसे में इलेक्ट्रीशियन प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में दुकान के कर्मचारी प्रसाद को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हॉस्पिल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की जानकारी मिलते ही प्रसाद के परिजनों भी हॉस्पिटल पहुंचे और जमकर हंगामा किया.परिजनों ने मिठाई कारोबारी के ऊपर हत्या का आरोप लगाया. विवाद बढ़ा तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जैसे-तैसे हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद से मिठाई कारोबारी दुकान को बंद कर फरार है. हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश यादव का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसे खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड:( Job Alert) पीएनबी में 5138 अप्रेंटिस की भर्ती

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां देश के सभी राज्यों में होगी। चयनित उम्मीदवारों को…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में नए डीएम विशाल मिश्रा ने पदभार संभाला

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रुद्रप्रयाग में नए डीएम मिश्रा ने पदभार संभाला रुद्रप्रयाग। जनपद के नए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार देर सांय कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने प्रशासन के साथ…


खबरे शेयर करे :