*”ग्राहक बनकर आए चोरों का कारनामा, लाखों की ज्वेलरी लेकर फरार”

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– शहर की ज्वेलर्स की दुकान से एक महिला और दो पुरुष ने ग्राहक बनकर दो तोले की चेन, अंगूठी और झुमका चोरी कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

सितारगंज के मुख्य चौराहे पर स्थित लाला कैलाश ज्वेलर्स की दुकान में रविवार को एक महिला और दो पुरुष ग्राहक बनकर पहुंचे। ज्वेलरी देखने के बहाने उन्होंने दो तोले की चेन, एक अंगूठी और झुमका चोरी कर लिया।

दुकान स्वामी अनिल ने बताया कि जब तक चोरी का पता चला, चोर काफी दूर भाग चुके थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में महिला और दोनों पुरुष ज्वेलरी चोरी करते नजर आ रहे हैं, पुलिस ने कहा है कि तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जाएगी।

इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस चोरों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। व्यापारियों ने भी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड: नाबालिग से दुष्कर्म मामला: पॉलिटेक्निक छात्र निष्कासित, आरोपी जेल भेजा गया

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :अल्मोड़ा: धौलादेवी क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। पॉलिटेक्निक कॉलेज दन्यां के छात्र सुहेल को संस्थान से निष्कासित कर दिया…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: रजिस्ट्री कार्यालय में अवैध कामकाज पकड़ा गया, उप निबंधक निलंबित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :देहरादून : जिला प्रशासन की जांच में गंभीर गड़बड़ियां सामने आने के बाद शासन ने ऋषिकेश के उप निबंधक हरीश कुमार को निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध…


खबरे शेयर करे :