*”8 साल की बच्ची” 15 घंटे से लापता, नदी किनारे मिला दुपट्टा, तलाश में जुटी प्रशासन की टीम।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– ऊधम सिंह नगर के गदरपुर के डोंगपुरी गांव में 8 साल की एक बच्ची बीती 28 फरवरी को शाम 4 बजे नाहल नदी में डूब गई। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची का नाम महक है और उम्र 8 साल है।

बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। NDRF की 20 सदस्यीय टीम बीती रात से ही तलाशी अभियान चला रही है, लेकिन अब तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों के मुताबिक बच्ची 4 बजे अचानक गायब हो गई और फिर 1 घंटे तक तलाशने के बाद भी नहीं मिली वहीं बच्ची का दुपट्टा नदी किनारे मिली जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्ची शायद नदी में डूब गई है जिसके चलते एनडीआरफ की टीम बच्ची को तलाश रही है।

स्थानीय लोग और प्रशासन जुटे रेस्क्यू में

घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं और बचाव कार्य में सहायता कर रहे हैं।

परिवार की हालत नाजुक

बच्ची के लापता होने के बाद से परिजन गहरे सदमे में हैं। मां-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है।

तलाशी अभियान जारी

NDRF की टीम ने नदी के आसपास के इलाके को खंगालना शुरू कर दिया है और पानी के भीतर भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लेकिन अब तक बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया है।

प्रशासन ने की अपील

प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और बचाव कार्य में सहयोग करने की अपील की है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड:( Job Alert) पीएनबी में 5138 अप्रेंटिस की भर्ती

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां देश के सभी राज्यों में होगी। चयनित उम्मीदवारों को…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में नए डीएम विशाल मिश्रा ने पदभार संभाला

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रुद्रप्रयाग में नए डीएम मिश्रा ने पदभार संभाला रुद्रप्रयाग। जनपद के नए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार देर सांय कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने प्रशासन के साथ…


खबरे शेयर करे :