“उत्तराखंड में सात फरवरी तक निकायों में शपथ ग्रहण, तैयारियां अंतिम चरण में”

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड में नगर निकाय चुनावों में जीतने वाले सौ जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह सात फरवरी तक आयोजित किया जा सकता है। इस बारे में जानकारी देते हुए शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शासन और जिलों के स्तर पर की जा रही हैं।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में विजय प्राप्त करने वाले मेयर, पालिका अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष सहित पार्षदों और सभासदों के शपथ ग्रहण के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा, सहायक निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि पहली बार चुने गए जनप्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम तैयार किया जा रहा है। यह ट्रेनिंग गढ़वाल और कुमाऊं दो भागों में आयोजित होगी। नगर निगम के मेयर के लिए यह ट्रेनिंग प्रोग्राम देहरादून में होगा। ट्रेनिंग का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को उनके दायित्वों और कर्तव्यों को समझने में मदद करना है।

शपथ ग्रहण की तिथि जैसे ही फाइनल होती है, ट्रेनिंग प्रोग्राम की तिथि भी घोषित कर दी जाएगी।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :