उधम सिंह नगर एसएसपी की सख्त चेतावनी: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशे में गाड़ी चलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– उधम सिंह नगर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने साफ शब्दों में कहा कि यह अपराध भले ही निम्न श्रेणी का लगता हो, लेकिन इसके दुष्परिणाम घातक हो सकते हैं। उन्होंने आमजन को चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मद्यपान करना या करवाना और शराब पीकर वाहन चलाना किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। काशीपुर में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 27 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए पकड़ा। इन सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी सार्वजनिक रूप से शराब पीने या नशे में वाहन चलाने की घटना दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :