एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही : 4 कुंतल 34 किलो गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, नशे के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक नशा मुक्त बनाने के संकल्प के तहत उधमसिंह नगर में एक बड़ी कामयाबी मिली है। STF कुमाऊं यूनिट और थाना पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 434.748 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला उधमसिंह नगर जनपद का है, जहां STF कुमाऊं यूनिट और पुलभट्टा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक कैंटर वाहन को रोका, जिसमें से 434 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू पुत्र रहमत अली, निवासी ग्राम बेलवा, थाना फरधान, जिला लखीमपुरखीरी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह यह गांजा सुरेश गुप्ता के कहने पर ऊधमसिंह नगर ले जा रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/20/29/60 के तहत थाना पुलभट्टा में एफआईआर दर्ज की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा जा रहा है।

पुलिस की इस कार्रवाई को उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस विभाग का कहना है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, नवनीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड से एक आयशर कैंटर (UK06CB 4534) के माध्यम से गांजा की खेप उत्तराखंड लायी जा रही थी। आरोपी राजू अली (35 वर्ष), निवासी बिलवा, थाना फरदान, जनपद लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश को ऊधमसिंह नगर के पुलभट्टा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है और झारखंड से उधमसिंह नगर गांजा पहुंचा रहा था। उसने यह भी बताया कि रुद्रपुर स्थित एक प्लाई फैक्ट्री से माल लेकर झारखंड गया था और वहां सुरेश गुप्ता नामक व्यक्ति के कहने पर गांजा लेकर लौटा।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड: यहाँ फैक्ट्री मजदूर की सड़क हादसे में मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों का हंगामा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र के एक्कड़ कलां डंपिंग जोन के पास देर रात हुए सड़क हादसे में फैक्ट्री से ड्यूटी कर लौट रहे एक मजदूर की मौत…


खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल ने ली प्राधिकरण की बैठक, अधिकारियों को निर्देश, जनता की शिकायत आई तो कोई बख्शा नहीं जाएगा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हल्द्वानी: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल की समीक्षा बैठक सम्पन्न । बैठक में जिला विकास…


खबरे शेयर करे :