“VIP कल्चर पर एसपी की सर्जिकल स्ट्राइक, जज की गाड़ी पर चली चालान की कलम!”

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– एसपी ने काटा जज की कार का चालान, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो के बाद एक्शन।

बिहार के मोतिहारी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर एसपी ने सीधे जिला जज की गाड़ी का चालान काट दिया। मामला सामने तब आया जब सड़क पर गलत तरीके से खड़ी कार की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

मोतिहारी जिले के पूर्वी चंपारण में कानून का पालन न करने पर अब किसी को बख्शा नहीं जा रहा, चाहे वह आम हो या खास। शहर के बीचों-बीच सड़क पर एक कार खड़ी थी, जिस पर ‘जज’ लिखा हुआ बोर्ड भी लगा था, कार को इस तरह से खड़ा किया गया था कि राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कत हो रही थी। एक स्थानीय व्यापारी ने इसका फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

जैसे ही यह मामला मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात के संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने पहले जिला जज से संपर्क किया, और फिर कार का चालान काटने का निर्देश जारी किया, एसपी स्वर्ण प्रभात की यह कार्रवाई लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। लोग उनकी सख्ती और निष्पक्षता की तारीफ कर रहे हैं।

एसपी की इस कार्रवाई से यह संदेश साफ है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा — चाहे वह कोई भी हो।

 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड: यहाँ फैक्ट्री मजदूर की सड़क हादसे में मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों का हंगामा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र के एक्कड़ कलां डंपिंग जोन के पास देर रात हुए सड़क हादसे में फैक्ट्री से ड्यूटी कर लौट रहे एक मजदूर की मौत…


खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल ने ली प्राधिकरण की बैठक, अधिकारियों को निर्देश, जनता की शिकायत आई तो कोई बख्शा नहीं जाएगा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हल्द्वानी: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल की समीक्षा बैठक सम्पन्न । बैठक में जिला विकास…


खबरे शेयर करे :