*सनसनीखेज” 11 फरवरी से लापता युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, हत्या की आशंका..*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधमसिंहनगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र के जयनगर नंबर 1, थाना दिनेशपुर निवासी मोहन सिंह, जो 11 फरवरी 2025 से लापता थे, उनका शव आज 11 मार्च को एक नाले में बरामद हुआ। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गायब होने के बाद से पुलिस के हाथ खाली

मोहन सिंह 11 फरवरी को शाम 6:30 बजे अपने घर से बिना बताए कहीं चले गए थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दिनेशपुर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, लेकिन एक महीने तक कोई सुराग नहीं मिला।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मोहन सिंह का शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि पुलिस अगर पहले से सक्रिय होती, तो शायद मोहन सिंह की जान बच सकती थी।

अब पुलिस की कार्रवाई पर टिकी निगाहें

सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुलिस एक महीने तक मोहन सिंह को खोज नहीं पाई और अब उनकी लाश बरामद हुई है। क्या यह हत्या का मामला है या किसी और वजह से मोहन सिंह की मौत हुई, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :