*”बाइक सवार को तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में कांग्रेस नेता की मौत।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार कांग्रेस नेता को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया..

मोहल्ला रहमखानी निवासी कांग्रेस नेता मियां भारती (48) उर्फ कलुआ पेंटर बृहस्पतिवार की दोपहर लगभग दो बजे बाइक लेकर मुरादाबाद रोड पर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मियां भारती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान चालक कार को छोड़कर फरार हो गया।

सूचना पर कुंडा थाना प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने मौके पर पहुंच कर कार को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिजनों ने बताया वह अपने पीछे पत्नी शमीम जहां, दो बेटे व एक बेटी को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। बड़ी बेटी गौसिया (26) एलएलबी कर रही है। वहीं बेटा अरशद हुसैन (25) बीए व अंतर जमाली (18) बीएससी प्रथम सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा है।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने बताया कि लगभग एक साल पहले मियां भारती को कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष मनोनीत किया गया था। वह पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए थे।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड:( Job Alert) पीएनबी में 5138 अप्रेंटिस की भर्ती

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां देश के सभी राज्यों में होगी। चयनित उम्मीदवारों को…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में नए डीएम विशाल मिश्रा ने पदभार संभाला

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रुद्रप्रयाग में नए डीएम मिश्रा ने पदभार संभाला रुद्रप्रयाग। जनपद के नए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार देर सांय कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने प्रशासन के साथ…


खबरे शेयर करे :