“रुद्रपुर:- मतदाता सूची में गड़बड़ी: सैकड़ों लोगों का लोकतांत्रिक अधिकार छिना”

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– लोकतंत्र में वोट की ताकत सबसे बड़ी होती है। यह किसी भी प्रत्याशी को जीत की ओर ले जा सकती है और किसी को हार की ओर। लेकिन नगर निगम चुनाव में मतदाता सूची की खामियों ने सैकड़ों मतदाताओं को इस अधिकार से वंचित कर दिया। नगर के विभिन्न वार्डों और बूथों पर बड़ी संख्या में लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब पाए गए।

आर्य कन्या इंटर कॉलेज बूथ पर स्थिति गंभीर

आर्य कन्या इंटर कॉलेज के बूथ पर मतदान के लिए पहुंची आदर्श कॉलोनी निवासी सीमा राजपूत का नाम सूची में नहीं था। वह और उनके परिवार के तीन सदस्य दशकों से मतदान करते आ रहे हैं, लेकिन इस बार उनका नाम लिस्ट से हटा दिया गया। इसी तरह, आदर्श कॉलोनी के दलीप साहू और उनकी पत्नी नीलम साहू, जो 2008 से नियमित रूप से मतदान कर रहे हैं, का भी नाम सूची में नहीं मिला।

नगर निगम स्थित बूथों पर हालात बदतर

नगर निगम के बूथों पर बड़ी संख्या में मतदाता अपने नाम गायब होने की शिकायत लेकर पहुंचे। गांधी कॉलोनी के बंटी राजोरिया ने बताया कि उनके परिवार के सात लोगों के नाम सूची से गायब हैं। इसी कॉलोनी के दानिश अली ने बताया कि उनके परिवार के 14 सदस्यों के नाम लिस्ट में नहीं थे। सुनील, समीर, जाबीर खान और अन्य कई परिवारों ने भी इसी तरह की शिकायतें कीं।

निराशा और आक्रोश

मतदाता सूची से नाम गायब होने से लोगों में भारी आक्रोश और निराशा देखने को मिली। सैकड़ों मतदाता अपने नाम जोड़ने की मांग को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी से संपर्क करने की बात कह रहे हैं। इस लापरवाही से कई नागरिक अपने सबसे महत्वपूर्ण अधिकार का उपयोग करने से वंचित रह गए।

जिला प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस मामले की जांच हो और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।

 

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


    खबरे शेयर करे :

    देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


    खबरे शेयर करे :