*”4 दिन से लापता राकेश का जंगल मिला शव” मौत की वजह हो सकती है ये… जानें पूरा मामला।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:-  6 दिसंबर से गायब युवक का शव सोमवार सुबह नगला बाईपास के पास जंगल किनारे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत हाथी के हमले से होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की गुमशुदगी लालकुआं कोतवाली में दर्ज थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

6 दिसंबर से लापता था राकेश

मृतक की पहचान राकेश उर्फ हरपाल, निवासी पूर्वी घोड़नाला, बिंदुखत्ता, लालकुआं के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, राकेश 6 दिसंबर की सुबह 10 बजे अपनी साइकिल की दुकान की ओर निकला था। जब वह शाम को घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी प्रयासों के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने लालकुआं कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

4 दिन से चल रही थी तलाश

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही परिजन और पुलिस लगातार राकेश की तलाश कर रहे थे। लेकिन 6 दिसंबर से शुरू हुई तलाश के बावजूद पुलिस या परिजनों को कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी।

सोमवार सुबह शव मिला

सोमवार सुबह जंगल जा रहे कुछ लोगों ने नगला बाईपास सड़क किनारे टांडा जंगल में राकेश का शव देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस और वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच के दौरान पाया कि राकेश के शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं थे।

हाथी के हमले से मौत की आशंका

प्रारंभिक जांच में राकेश की मौत का कारण हाथी का हमला माना जा रहा है। घटनास्थल पर राकेश के मुंह और नाक से खून निकलने के निशान पाए गए। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि हाथी ने जब उसे पैर से दबाया होगा, तब खून निकला होगा। हालांकि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पताचल सकेगा।

 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड:( Job Alert) पीएनबी में 5138 अप्रेंटिस की भर्ती

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां देश के सभी राज्यों में होगी। चयनित उम्मीदवारों को…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में नए डीएम विशाल मिश्रा ने पदभार संभाला

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रुद्रप्रयाग में नए डीएम मिश्रा ने पदभार संभाला रुद्रप्रयाग। जनपद के नए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार देर सांय कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने प्रशासन के साथ…


खबरे शेयर करे :