नशे की हालत में सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे रईसजादों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी…

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– पुलिस ने नशे की हालत में थार वाहन दौड़ाने वाले दो युवकों को पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

नैनीताल से काले रंग की थार वाहन लेकर दो युवक, रोहित (25) निवासी हल्द्वानी और रिवराज सिंह (20) निवासी गौलापार, नशे में धुत होकर कालाढूंगी की तरफ जा रहे थे। नैनीताल पुलिस ने उन्हें बैरियर पर रोकने की कोशिश की, लेकिन युवकों ने बैरियर तोड़ते हुए गाड़ी को तेज रफ्तार में भगा दिया।

 

1. नैनीताल पुलिस ने तुरंत कालाढूंगी पुलिस को सूचित किया।

2. कालाढूंगी पुलिस ने नैनीताल तिराहे पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थार वाहन को रोका।

3. जांच में वाहन चालक और उसके साथी को शराब के नशे में पाया गया।

चालान और मेडिकल परीक्षण:

दोनों युवकों को गिरफ्तार कर सीएचसी कालाढूंगी में मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई। पुलिस ने थार वाहन को सीज कर दिया और आरोपियों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की।

युवकों की हेकड़ी:

पुलिस के अनुसार, युवकों ने गिरफ्तारी के दौरान अपना रौब दिखाने और पुलिस को डराने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने सख्ती से पेश आते हुए उनकी हेकड़ी निकाल दी।

नैनीताल पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे में वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


    खबरे शेयर करे :

    देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


    खबरे शेयर करे :