*”ड्यूटी के दौरान गायब हुई नर्स” प्राइवेट हॉस्पिटल के बंद बाथरूम में मिली लाश; हत्या या आत्महत्या?? जांच में जुटी पुलिस।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– प्राइवेट अस्पताल में नर्स का शव शौचालय में मिला, हत्या या हादसा? पुलिस जांच में जुटी!

हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में 23 वर्षीय नर्स का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शौचालय में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका उसी अस्पताल में कार्यरत थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

मृतका की पहचान ज्वालापुर निवासी जमालपुर की रहने वाली नर्स के रूप में हुई है। बीते दिन उसकी ड्यूटी दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक थी, लेकिन शाम 5 बजे से वह लापता हो गई। अस्पताल के स्टाफ ने उसे तलाशने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

बाद में जब एक शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद मिला, तो स्टाफ को संदेह हुआ। दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर नर्स का शव पड़ा मिला। उसका मोबाइल फोन भी शौचालय के अंदर ही था। घटना की सूचना मिलते ही सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी और एसपी सिटी पंकज गैरोला मौके पर पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन व स्टाफ से पूछताछ की।

परिजनों का आरोप:

मृतका के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि जब वे अस्पताल पहुंचे, तो उनकी बेटी ICU में थी। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

एसपी सिटी पंकज गैरोला का बयान:

“नर्स की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह का खुलासा होगा। मामले की जांच की जा रही है।”

“क्या यह हत्या थी या कोई और वजह? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस रहस्यमयी मौत से पर्दा उठेगा।”

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड:( Job Alert) पीएनबी में 5138 अप्रेंटिस की भर्ती

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां देश के सभी राज्यों में होगी। चयनित उम्मीदवारों को…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में नए डीएम विशाल मिश्रा ने पदभार संभाला

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रुद्रप्रयाग में नए डीएम मिश्रा ने पदभार संभाला रुद्रप्रयाग। जनपद के नए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार देर सांय कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने प्रशासन के साथ…


खबरे शेयर करे :