सीसीटीवी में कैद हुई खौफ की तस्‍वीरें” भाजपा नेता के घर आंगन में घुसे तीन गुलदार!

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में गुलदारों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इस बार मामला बेहद चौंकाने वाला है। तीन गुलदार भाजपा नेता के घर की चारदीवारी फांदकर उनके आंगन में घुस आए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

शनिवार रात करीब 9:30 बजे हल्द्वानी के पूरनपुर नैनवाल गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भाजपा नेता विपिन पाण्डेय के घर के आंगन में तीन गुलदार घुस आए। गुलदारों की आहट सबसे पहले घर के कुत्ते ने महसूस की और जोर-जोर से भौंकने लगा। परिवार के सदस्य बाहर निकले तो देखा कि तीन गुलदार आंगन में घूम रहे हैं।गुलदारों को देखते ही शोर मचाया गया और वो वहां से भाग निकले।बाद में जब सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया, तो पूरी घटना रिकॉर्ड मिली।

“हमने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। गनीमत रही कि हम जाग रहे थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।” — विपिन पाण्डेय, भाजपा नेता

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदारों को जल्द पकड़ने की मांग की है। फिलहाल विभाग ने क्षेत्र में गश्त तेज कर दी है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड: यहाँ फैक्ट्री मजदूर की सड़क हादसे में मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों का हंगामा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र के एक्कड़ कलां डंपिंग जोन के पास देर रात हुए सड़क हादसे में फैक्ट्री से ड्यूटी कर लौट रहे एक मजदूर की मौत…


खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल ने ली प्राधिकरण की बैठक, अधिकारियों को निर्देश, जनता की शिकायत आई तो कोई बख्शा नहीं जाएगा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हल्द्वानी: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल की समीक्षा बैठक सम्पन्न । बैठक में जिला विकास…


खबरे शेयर करे :