*”नैनीताल जाने वाले लोग ध्यान दें! इन वाहनों की सरोवर नगरी में NO Entry, जानिए कारण??*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- अगर आप नैनीताल जाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। ईद वीकेंड के बाद नैनीताल में दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। शहर में भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है ताकि ट्रैफिक व्यवस्था बनी रहे और पर्यटकों को परेशानी न हो।

ईद वीकेंड के बाद नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। गर्मी से बचने और पहाड़ों की ठंडी वादियों का आनंद लेने के लिए देशभर से सैलानी नैनीताल और आसपास के इलाकों का रुख कर रहे हैं।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट के मुताबिक, नैनीताल के 80% होटल पहले ही बुक हो चुके हैं। लगातार बुकिंग हो रही है और अब पर्यटक मुक्तेश्वर, भीमताल और अन्य पर्यटन स्थलों में भी होटल तलाश रहे हैं।

पर्यटकों की भीड़ और जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने ईद वीकेंड के बाद दो दिनों तक दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला किया है।

डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी नैनीताल:-

“जिन पर्यटकों की होटल बुकिंग होगी, उन्हें शहर में प्रवेश दिया जाएगा। बाकी पर्यटकों के लिए शटल सेवा की व्यवस्था की गई है।”

प्रशासन का दावा है कि इन कदमों से ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू होगी और पर्यटकों को परेशानी नहीं होगी।, अगर आप नैनीताल जाने की योजना बना रहे हैं, तो होटल की बुकिंग पहले से कर लें और टू-व्हीलर से न जाएं।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड: यहाँ फैक्ट्री मजदूर की सड़क हादसे में मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों का हंगामा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र के एक्कड़ कलां डंपिंग जोन के पास देर रात हुए सड़क हादसे में फैक्ट्री से ड्यूटी कर लौट रहे एक मजदूर की मौत…


खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल ने ली प्राधिकरण की बैठक, अधिकारियों को निर्देश, जनता की शिकायत आई तो कोई बख्शा नहीं जाएगा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हल्द्वानी: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल की समीक्षा बैठक सम्पन्न । बैठक में जिला विकास…


खबरे शेयर करे :