*”जिले में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई” रिश्वत लेते हुए पटवारी को किया गिरफ्तार।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- जिले में विजिलेंस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, बता दें कि जमीन की दाखिल खारिज करवाने के लिए पटवारी ने रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत पीड़ित ने विजिलेंस को कर दी।

जानकारी के लिए बता दें कि बागेश्वर जिले के काफलीगैर तहसील में तैनात पटवारी देवेंद्र सिंह बोरा को सतर्कता विभाग की टीम ने 1,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने अपनी जमीन की दाखिल खारिज करवाने के लिए पटवारी द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने की जानकारी सतर्कता विभाग के टोल फ्री नंबर 1064 पर दी थी। विभाग द्वारा की गई जांच के बाद यह मामला सही पाया गया और आरोपी पटवारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ने के लिए ट्रैप टीम का गठन किया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसने अपनी गांव की जमीन की दाखिल खारिज के लिए आवेदन किया था, जिसके एवज में पटवारी देवेंद्र सिंह बोरा ने 2,000 रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता से पहले ही 1,000 रुपये ले लिए गए थे, जबकि बाकी 1,000 रुपये की मांग की जा रही थी।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड:( Job Alert) पीएनबी में 5138 अप्रेंटिस की भर्ती

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां देश के सभी राज्यों में होगी। चयनित उम्मीदवारों को…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में नए डीएम विशाल मिश्रा ने पदभार संभाला

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रुद्रप्रयाग में नए डीएम मिश्रा ने पदभार संभाला रुद्रप्रयाग। जनपद के नए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार देर सांय कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने प्रशासन के साथ…


खबरे शेयर करे :