*आधी रात में आतंक: कार सवार युवकों की अंधाधुंध फायरिंग से दहशत!*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- शहर में आधी रात को कार सवार युवकों की फायरिंग से दहशत फैल गई।

लक्सर के भोगपुर गांव में आधी रात को कार में सवार होकर आए युवकों ने तोड़फोड़ और फायरिंग कर दी, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि गांव के ही दो पक्षों के बीच खेतों में खड़े पेड़ों को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद के बाद एक पक्ष के रिश्तेदारों ने गांव पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

विवाद के चलते गांव में फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, भोगपुर गांव निवासी जसराज और शिशपाल के बीच खेतों में खड़े पेड़ों को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि शिशपाल पक्ष के लोगों ने रायसी में रहने वाले अपने रिश्तेदारों को बुला लिया। इसके बाद दो कारों में सवार होकर आए युवकों ने जसराज के घर के बाहर खड़े होकर फायरिंग शुरू कर दी।

जैसे ही फायरिंग शुरू हुई, आस-पड़ोस के लोग शोर मचाने लगे। आरोप है कि युवकों ने पड़ोसियों के घरों पर भी फायरिंग कर दी। करीब 10 मिनट तक लगातार कई राउंड फायरिंग की गई, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

पुलिस पहुंचने से पहले आरोपी फरार

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को फोन किया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और घटनास्थल से कारतूस के कई खाली खोखे बरामद किए।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पीड़ित जसराज की शिकायत पर पुलिस ने शिशपाल, सुशील कुमार, अजीत, आशीष, विशाल, वरुण और दीपक के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जांच जारी – पुलिस कोतवाली प्रभारी

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण के अनुसार, पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड:( Job Alert) पीएनबी में 5138 अप्रेंटिस की भर्ती

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां देश के सभी राज्यों में होगी। चयनित उम्मीदवारों को…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में नए डीएम विशाल मिश्रा ने पदभार संभाला

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रुद्रप्रयाग में नए डीएम मिश्रा ने पदभार संभाला रुद्रप्रयाग। जनपद के नए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार देर सांय कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने प्रशासन के साथ…


खबरे शेयर करे :