“रोड पर बेकाबू ट्रक का कहर, बाइक सवार दो की दर्दनाक मौत!”

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- नैनीताल जिले के कालाढूंगी-बाजपुर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, यह घटना मोटेश्वर महादेव मंदिर को जाने वाले रास्ते के पास की है। घटना में बाइक सवार इंदर सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी बैरिया दौलत, और ललित सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम ढेला, गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस उपनिरीक्षक कृष्णा गिरी की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी कालाढूंगी भिजवाया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक (UK 06 CA 8481) और बाइक (UK 18 G 4749) को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यह घटना फिर से सड़क पर बढ़ती लापरवाही और रफ्तार की खतरनाक हकीकत को उजागर करती है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड:( Job Alert) पीएनबी में 5138 अप्रेंटिस की भर्ती

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां देश के सभी राज्यों में होगी। चयनित उम्मीदवारों को…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में नए डीएम विशाल मिश्रा ने पदभार संभाला

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रुद्रप्रयाग में नए डीएम मिश्रा ने पदभार संभाला रुद्रप्रयाग। जनपद के नए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार देर सांय कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने प्रशासन के साथ…


खबरे शेयर करे :