हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टेम्पो और ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, 5 घायल।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- राज्य में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं रहे अब रविवार शाम नासिक-मुंबई हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा अयप्पा मंदिर के पास फ्लाईओवर पर शाम करीब 7:30 बजे हुआ।

बताया जा रहा है कि एक टेम्पो, जिसमें 16 यात्री सवार थे, निफाड़ से एक धार्मिक आयोजन से लौट रहा था। सिडको की ओर जा रहे इस टेम्पो के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और यह लोहे की छड़ों से लदे ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों में से दो की हालत बेहद गंभीर है और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के तुरंत बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, इस हादसे की वजह से द्वारका फ्लाईओवर पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हालांकि, दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू रूप से चालू कर दिया गया।

इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति सतर्कता की आवश्यकता को उजागर कर दिया है।

 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :