पुरानी रंजिश में दो गुटों में खूनी भिड़ंत, ताबड़तोड़ फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात गोलियों तक पहुंच गई। दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

बहादुरपुर जट, पथरी: रविवार देर शाम थाना पथरी क्षेत्र के बहादुरपुर जट गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। इस हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत में इलाका

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के पूर्व प्रधान विकास कुमार और जतिन चौधरी के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। करीब पांच महीने पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें फायरिंग के आरोप लगे थे। रविवार देर शाम जब जतिन चौधरी ज्वालापुर से अपने गांव लौट रहा था, तभी रेलवे फाटक के पास दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद गोलीबारी शुरू हो गई।

फायरिंग में एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

इस गोलीबारी में विकास कुमार के पक्ष के राजन कुमार (पुत्र गोपाल, निवासी बहादुरपुर जट) को गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष के जतिन चौधरी को पेट में गोली लगने के कारण गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, गांव में तनाव

घटना की सूचना मिलते ही थाना पथरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। एसपी देहात शेखर सुयाल और लक्सर सीओ नताशा सिंह ने गांव पहुंचकर घटना की विस्तृत जानकारी ली। एसएसपी डोभाल ने सुरक्षा की दृष्टि से गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं।

थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आमजन से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।

 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड: यहाँ फैक्ट्री मजदूर की सड़क हादसे में मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों का हंगामा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र के एक्कड़ कलां डंपिंग जोन के पास देर रात हुए सड़क हादसे में फैक्ट्री से ड्यूटी कर लौट रहे एक मजदूर की मौत…


खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल ने ली प्राधिकरण की बैठक, अधिकारियों को निर्देश, जनता की शिकायत आई तो कोई बख्शा नहीं जाएगा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हल्द्वानी: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल की समीक्षा बैठक सम्पन्न । बैठक में जिला विकास…


खबरे शेयर करे :