रुद्रपुर” होली के दिन महिला और युवती से जबरदस्ती की कोशिश का आरोप, भाजपा पार्षद पर मुकदमा दर्ज।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- होली के दिन एक महिला और उसकी बेटी को कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाकर जबरन दुष्कर्म की कोशिश के आरोप मामले में घिरे भाजपा पार्षद शिव कुमार गंगवार के खिलाफ ट्रांजिट कैंप थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच के बाद यह कार्रवाई की है।

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता के मुताबिक, होली के दिन वह अपनी बेटी के साथ भाजपा पार्षद की पत्नी से मिलने उनके घर गई थी। आरोप है कि पार्षद ने दोनों को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी। नशा होने पर पार्षद ने उसकी बेटी से जबरदस्ती करने की कोशिश की, इतना ही नहीं, पीड़िता का आरोप है कि पार्षद की पत्नी भी इस साजिश में शामिल थी। किसी तरह महिला अपनी बेटी को लेकर वहां से भाग निकली। इसके बाद पार्षद अपने साथियों के साथ महिला के घर पहुंचा और धमकी दी।

पुलिस की कार्रवाई

पीड़िता की तहरीर पर भाजपा पार्षद शिव कुमार गंगवार और उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एसआई नेहा ध्यानी को सौंपी गई है, थानाध्यक्ष निरीक्षक मोहन चंद पाण्डेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

पार्षद का बयान

इस मामले में भाजपा पार्षद शिव कुमार गंगवार ने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने दावा किया कि आरोप लगाने वाली महिला और उसकी बेटी को वह जानते तक नहीं हैं।

पहले भी दर्ज हैं मामले

सूत्रों के मुताबिक, पार्षद शिव कुमार गंगवार के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड: यहाँ फैक्ट्री मजदूर की सड़क हादसे में मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों का हंगामा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र के एक्कड़ कलां डंपिंग जोन के पास देर रात हुए सड़क हादसे में फैक्ट्री से ड्यूटी कर लौट रहे एक मजदूर की मौत…


खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल ने ली प्राधिकरण की बैठक, अधिकारियों को निर्देश, जनता की शिकायत आई तो कोई बख्शा नहीं जाएगा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हल्द्वानी: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल की समीक्षा बैठक सम्पन्न । बैठक में जिला विकास…


खबरे शेयर करे :