“मजदूरी पर मां, दिल्ली में पिता—पीछे घर में मासूम पर टूटा मौत जैसा कहर”

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के बाजपुर क्षेत्र के केलाखेड़ा के अंतर्गत आने वाले गांव भव्वानगला (मल्लू खां मजरा) में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। गांव में घर के आंगन में खेल रही पांच वर्षीय मासूम बच्ची अनाविया पर एक लावारिस कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, कुत्ता बच्ची को आंगन से खींचते हुए घर से बाहर तक ले गया और उसके शरीर पर कई जगह काट खाया। इस हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने समय रहते हस्तक्षेप किया और आनन-फानन में घायल अनाविया को इलाज के लिए रुद्रपुर के अस्पताल पहुंचाया।

बताया गया है कि घटना के समय अनाविया की मां खेतों में मजदूरी करने गई थी, जबकि पिता नन्हे दिल्ली में काम करते हैं। बच्ची की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन घटना के बाद से गांव में डर और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से लावारिस कुत्तों पर कार्रवाई की मांग की है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड: यहाँ फैक्ट्री मजदूर की सड़क हादसे में मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों का हंगामा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र के एक्कड़ कलां डंपिंग जोन के पास देर रात हुए सड़क हादसे में फैक्ट्री से ड्यूटी कर लौट रहे एक मजदूर की मौत…


खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल ने ली प्राधिकरण की बैठक, अधिकारियों को निर्देश, जनता की शिकायत आई तो कोई बख्शा नहीं जाएगा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हल्द्वानी: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल की समीक्षा बैठक सम्पन्न । बैठक में जिला विकास…


खबरे शेयर करे :