हाईवे पर बड़ा हादसा: अनियंत्रित बस क्लीनिक में घुसी, कई घायल।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– हाईवे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब चलती बस के चालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और बस अनियंत्रित होकर एक क्लीनिक में जा घुसी। इस दुर्घटना में बस में सवार कुछ यात्री घायल हो गए, लेकिन चालक की समझदारी के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डेंटल क्लीनिक में जा घुसी बस

जानकारी के अनुसार, यह बस रुड़की से हरिद्वार की ओर जा रही थी। जैसे ही बस हरिद्वार हाईवे पर मैथोडिस्ट गर्ल्स कॉलेज के पास पहुंची, चालक की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। चालक ने बस को नियंत्रित करने की कोशिश की लेकिन बस साइड में बने एक डेंटल क्लीनिक में घुस गई।

घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में सवार कई यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल भेजा गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों का बयान

डेंटल क्लीनिक के डॉक्टर संदीप सिंह ने बताया, “मैं क्लीनिक के अंदर बैठा हुआ था, तभी अचानक तेज आवाज आई। जब मैंने बाहर आकर देखा तो बस क्लीनिक के बाहरी हिस्से में घुसी हुई थी। यह हादसा बस चालक को चक्कर आने के कारण हुआ।”

पुलिस ने बस को घटनास्थल से हटवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है और स्थिति सामान्य बनी हुई है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड: यहाँ फैक्ट्री मजदूर की सड़क हादसे में मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों का हंगामा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र के एक्कड़ कलां डंपिंग जोन के पास देर रात हुए सड़क हादसे में फैक्ट्री से ड्यूटी कर लौट रहे एक मजदूर की मौत…


खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल ने ली प्राधिकरण की बैठक, अधिकारियों को निर्देश, जनता की शिकायत आई तो कोई बख्शा नहीं जाएगा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हल्द्वानी: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल की समीक्षा बैठक सम्पन्न । बैठक में जिला विकास…


खबरे शेयर करे :