हत्या या हादसा: 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत से मचा कोहराम, पिता ने लगाया हत्या का आरोप।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के ठाकुर नगर में गुरुवार को एक 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं मृतक के पिता ने बेटे की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और हत्या व हादसे दोनों एंगल से जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, कृष्णा कॉलोनी निवासी भद्रावल राठौर का पुत्र दीपक (16) गुरुवार दोपहर बाइक पर नमक के दो कट्टे लेकर ठाकुर नगर स्थित अपने पिता की किराना दुकान जा रहा था। इसी दौरान एक गली में कुछ किशोरों ने अचानक उसकी बाइक से नमक के कट्टे खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपितों ने दीपक के साथ हाथापाई शुरू कर दी।

परिजनों के अनुसार, इसी हाथापाई के दौरान दीपक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में दीपक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता मटरू राठौर ने बेटे की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस का कहना है कि घटना की हर पहलु से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। वहीं किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और स्थानीय लोग भी घटना से स्तब्ध हैं।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड: यहाँ फैक्ट्री मजदूर की सड़क हादसे में मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों का हंगामा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र के एक्कड़ कलां डंपिंग जोन के पास देर रात हुए सड़क हादसे में फैक्ट्री से ड्यूटी कर लौट रहे एक मजदूर की मौत…


खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल ने ली प्राधिकरण की बैठक, अधिकारियों को निर्देश, जनता की शिकायत आई तो कोई बख्शा नहीं जाएगा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हल्द्वानी: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल की समीक्षा बैठक सम्पन्न । बैठक में जिला विकास…


खबरे शेयर करे :