*”उधमसिंह नगर में भीषण सड़क हादसा” 3 युवकों की मौत; 2 गंभीर घायल।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले में बड़ा हादसा हुआ है, जहां हादसे में 3 युवकों की मौत की खबर है तो वहीं 2 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बता दें कि उधम सिंह नगर जिले में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, एक के बाद एक हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक जसपुर बीएसबी इंटर कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी गई. हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, सूचना पर जसपुर कोतवाल जगदीश ढकरियाल पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.

जिसके बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. मृतक शाहरुख, आमिर और खालिद तीनों चांद मस्जिद रहमत नगर जसपुर के निवासी थे. वहीं हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. जिसके बाद पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है। तेज रफ्तार कहीं कहीं हादसों की बड़ी वजह है, जो भी हादसों की खबर सामने आती है उसमें अधिकतर तेज रफ्तार ही हादसे का कारण होती है।

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड:( Job Alert) पीएनबी में 5138 अप्रेंटिस की भर्ती

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां देश के सभी राज्यों में होगी। चयनित उम्मीदवारों को…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में नए डीएम विशाल मिश्रा ने पदभार संभाला

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रुद्रप्रयाग में नए डीएम मिश्रा ने पदभार संभाला रुद्रप्रयाग। जनपद के नए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार देर सांय कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने प्रशासन के साथ…


खबरे शेयर करे :