जिले में तड़तड़ाई गोलियां” दहशत में लोग; देवभूमि में बेखौफ अपराधी; कानून व्यवस्था पर उठते सवाल।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- देवभूमि उत्तराखंड की शांति को अपराधी बार बार अशांति में बदल देते हैं उधमसिंहनगर जिले में बीते दिनों हुई 200 से ज्यादा फायरिंग के बाद अब उत्तराखंड के नैनीताल के लालकुआं से बड़ा मामला सामने आया है, जहां मामूली से विवाद में युवकों ने पूर्व फौजी पर फायरिंग कर दी, कहीं न कहीं एक बाद एक कुमाऊं में इस तरह की हो रही घटना पुलिस के लिए चुनौती तो बन ही रही हैं साथ ही कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही हैं।

बता दें कि इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पांच युवकों को हिरासत में लिया. पांच युवकों से अभी पूछताछ की जा रही है, बताया जा रहा है कि हल्दूचौड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के दौलीया गांव में सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान के आवंटन को लेकर मीटिंग चल रही थी. इस दौरान मामूली विवाद पर कुछ युवकों ने पूर्व सैनिक कैलाश चंद्र बिरखानी पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी।

वहीं जब तक पुलिस पहुंची तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे, लेकिन पुलिस ने कुछ ही दूरी पर घेरबंदी कर आरोपियों को हिरासत में लिया. बताया जा रहा है कि मौके पर चार राउंड फायरिंग हुई है. मौके से कारतूस भी बरामद किए गए हैं. पूरे मामले में पूर्व सैनिक कैलाश चंद्र बिरखानी ने फायरिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है. पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी का कहना है आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

बताया जा रहा है कि दौलीया गांव में सस्ता गला दुकान की दुकान का आवंटन होनी थी. इस दौरान खाद्य विभाग के अधिकारी के अलावा ग्रामीण भी मौजूद थे, तभी आरोपियों ने फायरिंग की।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :