*बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में एक्शन में SSP ” आरोपी के घर समेत इन स्थानों पर फ़रारी का नोटिस चस्पा*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधमसिंहनगर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन लिया है, बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के आरोपी के घर और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर  फरारी का नोटिस चस्पा किया है।

 

उत्तराखंड के चर्चित डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में एसएसपी मणिकांत मिश्रा का बड़ा एक्शन देखने को मिला, बता दें की आज फरार आरोपी अनूप सिंह के घर और कई स्थानों पर पुलिस टीम द्वारा फरारी का नोटिस चस्पा किया गया है, बता दें की बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में डेरा नानक पुरी टांडा के पूर्व सेवादार बाबा अनूप सिंह समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

आज न्यायालय से प्राप्त उद्घोषणा संबंधित Fir नंबर 83/20 24 धारा 302/ 34/120b Ipc व 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम बाबा अनूप सिंह पुत्र राम सिंह निवासी नवाबगंज बिलासपुर उत्तर प्रदेश की तामिली हेतु क्षेत्राधिकारी सितारगंज के नेतृत्व में थानाध्यक्ष नानकमत्ता देवेन्द्र गौरव , उप निरीक्षक अशोक कांडपाल, कांस्टेबल अमित देवरानी की टीम गठित कर मुकदमे में फरार चल रहे अभियुक्त बाबा अनूप सिंह के निवास स्थान नवाबगंज थाना बिलासपुर ,पसियापुर ,तहसील नवाबगंज,मुख्य चौराहे नवाबगंज नगर पालिका ऑफिस नवाबगंज व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बाबा अनूप सिंह की फरारी की उद्घोषणा का प्रचार प्रसार करते हुए उद्घोषणा की प्रतियां चस्पा की गई।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड:( Job Alert) पीएनबी में 5138 अप्रेंटिस की भर्ती

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां देश के सभी राज्यों में होगी। चयनित उम्मीदवारों को…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में नए डीएम विशाल मिश्रा ने पदभार संभाला

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रुद्रप्रयाग में नए डीएम मिश्रा ने पदभार संभाला रुद्रप्रयाग। जनपद के नए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार देर सांय कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने प्रशासन के साथ…


खबरे शेयर करे :