रुद्रपुर: कलेक्ट्रेट में भाजपा प्रत्याशी और समर्थकों की गुंडागर्दी, कांग्रेस प्रत्याशी ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- रुद्रपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 36 में चुनावी माहौल तनावपूर्ण हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी जितेश कुमार द्वारा दी गई आपत्ति के बाद भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र आर्या और उनके समर्थकों ने कलेक्ट्रेट में प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों पर हमला कर दिया।

 

इस पूरी घटना को वहां मौजूद एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया है। वीडियो में भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थक खुलेआम गुंडागर्दी करते और सत्ता की हनक दिखाते नजर आ रहे हैं।

 

घटना के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद भाजपा समर्थकों ने हिंसक व्यवहार किया, जिससे माहौल और अधिक गरमा गया। कांग्रेस प्रत्याशी जितेश कुमार ने कलेक्ट्रेट में घटना की जानकारी दी और पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

जितेश कुमार ने आरोप लगाया कि यह सत्ता पक्ष की ओर से लोकतंत्र को दबाने और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और न्याय की अपील की है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :