घरेलू विवाद में विवाहिता ने वीडियो कॉल कर पति से कहा “बच्चों का ख्याल रखना”, फिर लगा ली फांसी

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- घरेलू विवाद के चलते एक विवाहिता ने अपने पति को वीडियो कॉल कर आखिरी बार बात की और फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

नगला निवासी आनंद मौर्य लंबे समय से बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा था। हाल ही में उसे टाटा मोटर्स में श्रमिक पद पर नौकरी मिली थी। बताया जा रहा है कि नशे की लत और आर्थिक तंगी के कारण उसका घर में अक्सर विवाद होता था।

रविवार सुबह आनंद काम पर चला गया था। दोपहर करीब 1 बजे उसकी 25 वर्षीय पत्नी अनीता ने उसे वीडियो कॉल किया और कहा, “बच्चों का ख्याल रखना”। इसके बाद उसने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।

कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उसे फंदे से लटका देख सन्न रह गए। आनन-फानन में उन्होंने पुलिस को सूचना दी और अनीता को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, मृतका अनीता के दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मायके पक्ष को घटना की जानकारी दे दी है। मामले की जांच जारी है।

 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

नैनीताल : DM रयाल के सख्त एक्शन जारी, एक और शस्त्र लाइसेंस निरस्त

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रिसोर्ट गेट पर हवाई फायरिंग करने वाले का शस्त्र लाइसेंस निरस्त नैनीताल। परमपुर धमोला, थाना कालाढूंगी निवासी बहादुर सिंह बिष्ट पुत्र राम सिंह बिष्ट द्वारा रिसोर्ट में…


खबरे शेयर करे :

नैनीताल :(बड़ी खबर) DM ने जिले में पांच अपराधी किए जिला बदर, लगी गुंडा एक्ट

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :नैनीताल में पांच अपराधी जिला बदर, छह माह तक प्रवेश पर रोक नैनीताल । जनपद में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करते हुए जिला प्रशासन ने…


खबरे शेयर करे :