होली के बाद घर लौट रही महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पति और भाई को पीटा, केस दर्ज।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप इलाके में होली खेलकर घर लौट रही महिला से चार युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर महिला के पति को लात-घूंसों और डंडों से पीटा गया, वहीं उसके भाई के सिर पर ईंट से हमला किया गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

क्या है मामला?

वार्ड नंबर 11 संजयनगर खेड़ा निवासी माही मंडल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 14 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे वह अपने पति शशांक मंडल के साथ होली खेलकर घर लौट रही थी, इसी दौरान विशाल, रोहित, सागर और ललित (सभी संजयनगर खेड़ा निवासी) ने रास्ते में उन्हें रोककर छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब पति ने विरोध किया, तो आरोपियों ने दोनों को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। इस हमले में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला

मारपीट के दौरान महिला का भाई रंजीत तिवारी और भतीजा मानिक सरकार बीच-बचाव करने आए, लेकिन आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया, सागर ने रंजीत तिवारी के सिर पर ईंट से हमला किया। विशाल ने मानिक सरकार के गाल पर काट लिया, जिससे चेहरे पर सूजन आ गई।

अगली रात भी हुई छेड़छाड़, अपहरण की कोशिश

महिला ने आरोप लगाया कि 15 मार्च की रात, जब वह सरकारी नल से पानी भरने गई, तो सागर और विशाल ने फिर से उसके साथ छेड़छाड़ की और अपहरण की कोशिश की, संयोग से, वहां मौजूद शिवानी और अन्य महिलाओं ने उसे बचा लिया। महिला ने बताया कि आरोपी लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

पुलिस ने दर्ज किया केस

ट्रांजिट कैंप पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड: यहाँ फैक्ट्री मजदूर की सड़क हादसे में मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों का हंगामा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र के एक्कड़ कलां डंपिंग जोन के पास देर रात हुए सड़क हादसे में फैक्ट्री से ड्यूटी कर लौट रहे एक मजदूर की मौत…


खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल ने ली प्राधिकरण की बैठक, अधिकारियों को निर्देश, जनता की शिकायत आई तो कोई बख्शा नहीं जाएगा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हल्द्वानी: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल की समीक्षा बैठक सम्पन्न । बैठक में जिला विकास…


खबरे शेयर करे :