रुद्रपुर में 10 मार्च को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का 9वां होली मिलन समारोह, मथुरा की तर्ज पर होगी फूलों की होली।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– रुद्रपुर में इस बार भी होली का रंग कुछ खास होगा। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले 10 मार्च को 9वें होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के पत्रकार, शहर के प्रतिष्ठित नेता, व्यापारी और गणमान्य लोग शामिल होंगे। आइए, जानते हैं इस खास आयोजन के बारे में…

रुद्रपुर में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष राजीव चावला के नेतृत्व में बीते 8 वर्षों से होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस बार भी आयोजन को भव्य बनाने की पूरी तैयारी की गई है।

जिलाध्यक्ष राजीव चावला ने बताया कि यह आयोजन पूरी तरह आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रहेगा, जिसमें राधा-कृष्ण की होली का मंचन किया जाएगा। कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी, और मथुरा की तर्ज पर फूलों की होली खेली जाएगी।

इस कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महासचिव विश्वजीत नेगी, शहर के गणमान्य नेता, व्यापारी और पत्रकार शामिल होंगे, इस कार्यक्रम को लेकर शहरवासियों में भी जबरदस्त उत्साह है। हर साल की तरह लोग इसमें बढ़-चढ़कर शामिल होने के लिए उत्सुक हैं।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :