रुद्रपुर से देहरादून सीएम से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक ठुकराल” विधायक शिव बोले अफवाहों का दौर जारी।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा की पत्रकार वार्ता में राजकुमार ठुकराल के देहरादून में मुख्यमंत्री और भाजपा पदाधिकारी से मुलाकात को लेकर बताई गई अफवाह के बाद यह फोटो सामने आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है कि यह अफवाह है या फिर वाकई राजकुमार ठुकराल ने आज सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के आवास पर भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के साथ मुलाकात की। निकाय चुनाव को लेकर राजकुमार ठुकराल के निर्दलीय चुनावी समर में कूदने से चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है अब कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राजकुमार ठुकराल को अपने खेमे में लेकर अपने प्रत्याशी को समर्थन दिलवाने के जुगाड़ में लगी है।

31 दिसम्बर की शाम से रुद्रपुर से गायब हुए राजकुमार ठुकराल की नए साल की सुबह जानकारी मिली कि भाजपा नेता घनश्याम श्यामपुरिया के साथ पूर्व विधायक और मेयर पद निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बुलावे पर देहरादून पहुंचे हैं जहां उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी से मुलाकात की और रुद्रपुर में निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में समर्थन देने को लेकर चर्चा हुई।

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि राजकुमार ठुकराल भाजपा में कब शामिल होंगे किस तरह की चर्चा हुई है क्या भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी और मुख्यमंत्री के द्वारा दिए गए आश्वासन पर ठुकराल ने अपनी सहमति जाता दी है क्या राजकुमार ठुकराल रुद्रपुर निकाय चुनाव में मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा के सारथी बनेंगे फिलहाल राजकुमार ठुकराल के रुद्रपुर वापस आने के बाद ही यह स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :