200 रुपये के लिए हत्या…पड़ोसियों ने पीट-पीटकर मार डाला, पेड़ पर लटकी मिली लाश; परिवार में मचा कोहराम।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- 200 रुपए के लिए एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी है मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा के थाना मांट क्षेत्र का है जहां गांव सिर्रेला में युवक का शव पेड़ पर लड़का मिला। परिजनों ने युवक की 200 रुपये के विवाद को लेकर पड़ोसियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, रविवार सुबह थाना मांट के गांव सिर्रेला में 32 वर्षीय वासुदेव उर्फ करुआ पुत्र सोहनलाल का शव घर के पड़ोस में पेड़ पर लटका मिला।

मृतक के भाई प्रथम सिंह ने पड़ोसियों पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि 200 रुपये के विवाद को लेकर मारपीट के बाद हत्याकर शव पेड़ पर लटकाया गया।

मृतक दूधिया था, और दूध के पैसे को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद रात्रि के समय उसे बातचीत करने के लिए बुलाया, घर वापस नहीं लौटा, सुबह उसकी फांसी के फंदे से सब लटका हुआ मिला गांव के ही नामजद व्यक्तियों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया है।

पुलिस ने भी हमारे साथ धक्का मुक्की की है ,और शव को जबरन पोस्टमार्टम के लिए लेकर चली गई है,

सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों का पुलिस बल पहुंच गया, लेकिन ग्रामीणों ने युवक के शव को पेड़ से उतारने नहीं दिया। पुलिस ने बल का प्रयोग कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :