ऊधमसिंहनगर भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए पांच नामों पर मंथन, जल्द होगा फैसला

खबरे शेयर करे :

राजीव चावला/ एडिटर

 

खबर पड़ताल। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठनात्मक फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ऊधमसिंह नगर जिले में नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी नेतृत्व मंथन कर रहा है। दर्जनों दावेदारों के बीच अब पांच नामों पर गंभीर चर्चा हो रही है।

 

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा मुख्यालय में कमल जिंदल, विवेक सक्सेना, अमित नारंग, रामपाल सिंह और हिमांशु बिष्ट के नाम पर विचार किया जा रहा है। इन नेताओं में से किसी एक को जिले की कमान सौंपी जाएगी।

 

*मिशन 2027 पर फोकस*

 

भाजपा की रणनीति 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने की है। उधम सिंह नगर जिले को भाजपा के लिए खासतौर पर महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यहां नौ विधानसभा सीटें हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से हार गए थे, हालांकि बाद में उपचुनाव जीतकर उन्होंने अपनी स्थिति मजबूत की।

 

पार्टी हाईकमान इस बार ऐसा जिलाध्यक्ष नियुक्त करना चाहता है, जो न सिर्फ सभी गुटों को एकजुट कर सके बल्कि आगामी चुनावों में भाजपा को मजबूती भी प्रदान कर सके। आने वाले दिनों में भाजपा नेतृत्व अंतिम फैसला ले सकता है और उधम सिंह नगर को नया जिलाध्यक्ष मिल सकता है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड:( Job Alert) पीएनबी में 5138 अप्रेंटिस की भर्ती

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां देश के सभी राज्यों में होगी। चयनित उम्मीदवारों को…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में नए डीएम विशाल मिश्रा ने पदभार संभाला

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रुद्रप्रयाग में नए डीएम मिश्रा ने पदभार संभाला रुद्रप्रयाग। जनपद के नए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार देर सांय कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने प्रशासन के साथ…


खबरे शेयर करे :