रुद्रपुर बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर फायरिंग, आरोपी फरार

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के बाजार में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने दूसरे युवक पर गोली चला दी। घटना में युवक घायल हो गया, जिसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

घटना रुद्रपुर बाजार की है, जहां रमपुरा निवासी अरुण गुप्ता ठेली लगाकर सामान बेच रहा था। उसी दौरान रमपुरा निवासी शिवम वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि शिवम ने अरुण पर फायर कर दिया। गोली अरुण के पैर में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

सीओ सिटी निहारिका तोमर:- “हमें बाजार में गोली चलने की सूचना मिली थी। घायल अरुण गुप्ता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। आरोपी शिवम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय दुकानदारों ने घायल अरुण को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत स्थिर है।

“पुरानी रंजिश में गोली चलाने की यह घटना एक बार फिर से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। प्रशासन ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वाशन दिया है।

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :