“हाथी ने पति-पत्नी को पटक-पटक कर मार डाला, गांव में शोक और दहशत; उत्तराखंड में नहीं थम रहे वन्यजीवों के हमले के मामले।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड में वन्यजीवों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला डोईवाला के जौलीग्रांट से सामने आया है, जहां घास लेने जंगल गए एक बुजुर्ग दंपत्ति पर हाथी ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हादसे के बाद गांव में मातम और डर का माहौल है।

डोईवाला के अपर जौलीग्रांट में बुधवार सुबह का समय था। राजेंद्र पंवार (70) और उनकी पत्नी सुशीला देवी (65) रोज की तरह जंगल में अपने पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। तभी एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया।

हाथी ने दंपत्ति को कुचलकर और पटक-पटकर मार डाला। बाद में जब अन्य ग्रामीण घास लेने जंगल पहुंचे, तो उन्होंने दोनों के शवों को देखा और तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

एनएल डोभाल, रेंज अधिकारी: “हमें घटना की सूचना मिलने के बाद टीम को मौके पर भेजा गया। शवों को जंगल से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए हिमालयन हॉस्पिटल भेजा गया है।”

गांव के पूर्व सभासद राकेश डोभाल ने इस हादसे पर दुख जताते हुए वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

राकेश डोभाल, पूर्व सभासद :”यह घटना बहुत दर्दनाक है। हम वन विभाग से अपील करते हैं कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए और जंगल में सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं।”

दंपत्ति के निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने वन्यजीवों के लगातार बढ़ते हमलों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड:( Job Alert) पीएनबी में 5138 अप्रेंटिस की भर्ती

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां देश के सभी राज्यों में होगी। चयनित उम्मीदवारों को…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में नए डीएम विशाल मिश्रा ने पदभार संभाला

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रुद्रप्रयाग में नए डीएम मिश्रा ने पदभार संभाला रुद्रप्रयाग। जनपद के नए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार देर सांय कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने प्रशासन के साथ…


खबरे शेयर करे :