दुखद” जंगल में शौच के लिए गए चौकीदार को हाथी ने कुचलकर मार डाला, प्रशासन ने दी आर्थिक मदद।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- गूलरभोज के पीपलपड़ाव रेंज में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां जंगल में शौच के लिए गए चौकीदार को हाथी ने कुचलकर मार डाला। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मोहला गांव (बाजपुर) के रहने वाले 60 वर्षीय कश्मीर अपने बेटों बिंदर और गुरजिंदर के साथ पीपलपड़ाव रेंज के प्लॉट नंबर 24 में चौकीदारी का काम करते थे। सोमवार सुबह कश्मीर जंगल में शौच के लिए गए थे, तभी एक अचानक हाथी ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

(मृतक के बेटे बिंदर)

“हमारे पिता हमेशा की तरह जंगल गए थे, लेकिन हमें नहीं पता था कि यह उनका आखिरी दिन होगा। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आए, तो हमने खोजबीन शुरू की और चार सौ मीटर दूर उनका शव मिला।”

सूचना मिलने पर पीपलपड़ाव रेंजर रूपनारायण गौतम और चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से जानकारी ली। रेंजर ने मृतक के बेटे बिंदर को अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहायता दी और आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद विभागीय सहायता भी जल्द दी जाएगी।

( डीएफओ यूसी तिवारी, वन विभाग)

“यह दुखद घटना जंगल के अंदर हुई है। विभाग आगे की कार्रवाई कर रहा है और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी।”

यह घटना एक बार फिर जंगलों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीरता को दर्शाती है। वन विभाग लगातार लोगों को सतर्क रहने की अपील कर रहा है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड: यहाँ फैक्ट्री मजदूर की सड़क हादसे में मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों का हंगामा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र के एक्कड़ कलां डंपिंग जोन के पास देर रात हुए सड़क हादसे में फैक्ट्री से ड्यूटी कर लौट रहे एक मजदूर की मौत…


खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल ने ली प्राधिकरण की बैठक, अधिकारियों को निर्देश, जनता की शिकायत आई तो कोई बख्शा नहीं जाएगा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हल्द्वानी: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल की समीक्षा बैठक सम्पन्न । बैठक में जिला विकास…


खबरे शेयर करे :