मेडिकल कॉलेज में आवारा कुत्तों का कहर”, नर्सिंग अधिकारी की बेटी को कुत्तों ने काटा, शिकायत दर्ज

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- मेडिकल कॉलेज में स्ट्रीट डॉग का आतंक देखने को मिला, नर्सिंग अधिकारी की बेटी पर हमला कर दिया और 9 जगहों पर काट दिया, उन्होंने CM हेल्पलाइन पर शिकायत की है।

हल्द्वानी के मेडिकल कॉलेज परिसर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सर्जरी विभाग की नर्सिंग अधिकारी सरोज ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि एक हफ्ते पहले उनकी 7 साल की बेटी पर कुत्ते ने हमला कर नौ जगह काट लिया, जिससे बच्ची को न सिर्फ शारीरिक पीड़ा हुई, बल्कि मानसिक आघात भी पहुंचा।

लगातार बढ़ रहे हमले

  • नर्सिंग अधिकारी सरोज के मुताबिक, यह घटना मेडिकल कॉलेज चौकी के पास हुई।
  • इससे पहले स्टाफ के तीन अन्य लोग भी कुत्तों का शिकार बन चुके हैं।
  • स्ट्रीट डॉग्स राहगीरों पर हमला करते हैं, उनके कपड़े फाड़ देते हैं और परिसर को असुरक्षित बना रहे हैं।
  • 50-60 कुत्तों का जमावड़ा, छात्र भी परेशान

मेडिकल कॉलेज के छात्रों का कहना है कि परिसर में 50-60 आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं। मुख्य छात्रावास अधीक्षक डॉ. आरजी नौटियाल कई बार इस मुद्दे पर एक्शन ले चुके हैं, लेकिन लोग फिर भी कुत्तों को भोजन और संरक्षण दे रहे हैं, जिससे समस्या बनी हुई है।

क्या हैं मांगें?

नर्सिंग अधिकारी ने—

✔ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

✔ नगर निगम और प्रशासन को निर्देशित करने की अपील की है।

✔ सार्वजनिक स्थलों की सफाई और कूड़ा प्रबंधन सुधारने की जरूरत बताई है।

अब क्या करेगा प्रशासन?

इस घटना के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या नगर निगम और प्रशासन इस गंभीर समस्या का समाधान करेंगे या लोग इसी डर में जीते रहेंगे?


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड:( Job Alert) पीएनबी में 5138 अप्रेंटिस की भर्ती

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां देश के सभी राज्यों में होगी। चयनित उम्मीदवारों को…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में नए डीएम विशाल मिश्रा ने पदभार संभाला

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रुद्रप्रयाग में नए डीएम मिश्रा ने पदभार संभाला रुद्रप्रयाग। जनपद के नए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार देर सांय कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने प्रशासन के साथ…


खबरे शेयर करे :