रुद्रपुर मेयर चुनाव: ठुकराल के समर्थन के बावजूद जनसम्पर्क में नो एंट्री” विकास शर्मा की चुनौतियां बरकरार, मोहन लाल खेड़ा की मजबूत होती दावेदारी।

खबरे शेयर करे :

रुद्रपुर मेयर चुनाव: ठुकराल के समर्थन के बावजूद जनसम्पर्क में नो एंट्री” विकास शर्मा की चुनौतियां बरकरार, मोहन लाल खेड़ा की मजबूत होती दावेदारी।

राजीव चावला/ एडिटर

रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर के मेयर पद के चुनाव में लगातार दिलचस्प मोड़ सामने आ रहे हैं। त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल खेड़ा और निर्दलीय उम्मीदवार ठुकराल ब्रदर्स के बीच कड़ा संघर्ष चल रहा था। लेकिन मुख्यमंत्री के आग्रह पर राजकुमार ठुकराल ने अपना नामांकन वापस लेते हुए भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा को समर्थन देने का ऐलान किया।

हालांकि, इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल द्वारा जारी एक पत्र में राजकुमार ठुकराल को पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होने से रोक दिया गया, जिससे सियासी माहौल गर्मा गया। इस फैसले का असर चुनावी समीकरणों पर साफ दिखाई दे रहा है।

बीते तीन दिनों में कांग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल खेड़ा ने तेजी से अपनी स्थिति मजबूत की है। अंदरखाने खबरें हैं कि भाजपा के कुछ गुट और अन्य दलों के समर्थक भी मोहनखेड़ा की ओर रुख कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी मोहन लाल खेड़ा का समर्थन बढ़ता दिख रहा है, जिससे भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा दबाव में नजर आ रहे हैं।

विकास शर्मा के लिए चुनौतियां बढ़ीं
राजकुमार ठुकराल के समर्थन के बावजूद भाजपा के विकास शर्मा की राह आसान नहीं है। ठुकराल को पार्टी कार्यक्रमों से दूर रखने के फैसले ने ठुकराल समर्थकों को नाराज कर दिया है, जिससे भाजपा के भीतर असंतोष की स्थिति बनी हुई है। इस नाराजगी का फायदा मोहन लाल खेड़ा को मिलता दिख रहा है।

*सोशल मीडिया पर हावी मोहनखेड़ा*

सोशल मीडिया और अखबारों की सुर्खियों पर मोहनलाल खेड़ा का प्रचार जोरों पर है। भाजपा के अंदरूनी विरोध और ठुकराल समर्थकों की नाराजगी व भाजपा सामान्य/ ओबीसी/ आरक्षित दावेदारों ने विकास शर्मा के प्रचार अभियान को कमजोर कर दिया है। ऐसे में कांग्रेस के मोहनलाल खेड़ा लगातार बढ़त बनाते फिलहाल नजर आ रहे हैं।

रुद्रपुर मेयर चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है। ठुकराल के कदम और भाजपा के फैसले ने चुनावी हवा को मोहनलाल खेड़ा के पक्ष में मोड़ दिया है। अब देखना यह होगा कि विकास शर्मा इस चुनौती से कैसे निपटते हैं और क्या कांग्रेस इस बढ़त को बरकरार रख पाती है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड:( Job Alert) पीएनबी में 5138 अप्रेंटिस की भर्ती

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां देश के सभी राज्यों में होगी। चयनित उम्मीदवारों को…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में नए डीएम विशाल मिश्रा ने पदभार संभाला

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रुद्रप्रयाग में नए डीएम मिश्रा ने पदभार संभाला रुद्रप्रयाग। जनपद के नए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार देर सांय कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने प्रशासन के साथ…


खबरे शेयर करे :