“ऊधमसिंहनगर में ट्रेन की चपेट में आकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के भाई की मौत, परिवार में मातम”

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर से दुखद घटना सामने आई है। कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा जंगी के छोटे भाई राजकुमार शर्मा का ट्रेन की चपेट में आने से निधन हो गया।

घटना सुबह करीब नौ बजे की है। राजकुमार शर्मा अपने खेतों की देखभाल के लिए बल्ली ढाबा रेलवे क्रॉसिंग के पास गए थे। खेत रेलवे लाइन के दोनों ओर थे। मोबाइल फोन पर बात करते हुए जब वह रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी लालकुआं से काशीपुर आने वाली ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

प्रकाश सिंह बिष्ट (एसआई, आईटीआई थाना): “हमें सुबह 10 बजे घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की पहचान राजकुमार शर्मा के रूप में हुई है।”

राजकुमार शर्मा का परिवार गहरे सदमे में है। उनके परिवार में पत्नी मधु शर्मा, बेटा रजत शर्मा और दो बेटियां रागिनी और रुचिता हैं।राजकुमार सुबह खेत देखने गए थे। हमें नहीं पता था कि यह सुबह उनके जीवन की आखिरी होगी। घटना से परिवार और स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड:( Job Alert) पीएनबी में 5138 अप्रेंटिस की भर्ती

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां देश के सभी राज्यों में होगी। चयनित उम्मीदवारों को…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में नए डीएम विशाल मिश्रा ने पदभार संभाला

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रुद्रप्रयाग में नए डीएम मिश्रा ने पदभार संभाला रुद्रप्रयाग। जनपद के नए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार देर सांय कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने प्रशासन के साथ…


खबरे शेयर करे :