*”जेल में चल रहा था निर्माण काम, इधर दो कैदी हो गए फरार”; मचा हड़कंप।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- जिला कारगार हरिद्वार से दो कैदी फरार हो गए, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया, बता दें की फरार कैदी का नाम रामकुमार और पंकज नाम है और ये दोनो कैदी सीढ़ी लगाकर फरार हो गए।

जेल में निर्माण कार्य चल रहा था, जिसका फायदा उठाकर दोनो कैदी फरार हो गए, दोनो में से एक कैदी हत्या की आजीवन कारावास काट रहा था, कहीं न कहीं ये जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता था।

फरार कैदियों में पंकज, जो हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था, और रामकुमार , जो विचाराधीन कैदी में शामिल हैं, घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल और जिलाधिकारी कामेंद्र सिंह तुरंत जिला कारागार पहुंचे*। फरार कैदियों की खोजबीन के लिए पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कर दी है।

मौके पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया, जिन्होंने सुराग जुटाने के लिए जांच शुरू कर दी है। जेल प्रशासन की लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। एसएसपी ने जेल अधिकारियों से पूरी घटना की रिपोर्ट तलब की है और कैदियों की तलाश के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

प्रशासन ने कैदियों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया जा रहा है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :