यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड में इन 15 जगहों के बदले गए नाम” सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राज्य के 15 स्थानों के नाम बदलने का ऐलान किया है। राज्य सरकार का कहना है कि यह फैसला स्थानीय लोगों की भावनाओं और सांस्कृतिक धरोहर को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति को सशक्त करना और महापुरुषों से प्रेरणा लेना है।

अब हरिद्वार जिले में औरंगजेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर, गाजीवाली का नाम आर्य नगर, चांदपुर का नाम ज्योतिबाफुले नगर, और नारसन ब्लॉक के मोहमदपुर जट का नाम मोहनपुर जट किया जाएगा। इसके साथ ही, अन्य स्थानों में भी नामों में परिवर्तन किया गया है, जैसे खानपुर कुर्सली का नाम आंबेडकर नगर, और अकबरपुर फाजलपुर का नाम विजयनगर रखा गया है।

देहरादून में मियांवाला का नाम बदलकर रामजीवाला, और विकासनगर ब्लॉक के पीरवाला का नाम केसरी नगर किया गया है। वहीं, नैनीताल में नवाबी रोड का नाम अटल मार्ग और पनचक्की से आईटीआई मार्ग का नाम गुरु गोवलकर मार्ग किया गया है।

इसके अलावा, उधम सिंह नगर के सुल्तानपुर पट्टी का नाम कौशल्या पूरी रखा गया है। यह कदम स्थानीय सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और भारतीय महापुरुषों को सम्मानित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

राज्य सरकार का यह फैसला राज्य की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को फिर से मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

रिपोर्ट:-  साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड: यहाँ फैक्ट्री मजदूर की सड़क हादसे में मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों का हंगामा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र के एक्कड़ कलां डंपिंग जोन के पास देर रात हुए सड़क हादसे में फैक्ट्री से ड्यूटी कर लौट रहे एक मजदूर की मौत…


खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल ने ली प्राधिकरण की बैठक, अधिकारियों को निर्देश, जनता की शिकायत आई तो कोई बख्शा नहीं जाएगा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हल्द्वानी: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल की समीक्षा बैठक सम्पन्न । बैठक में जिला विकास…


खबरे शेयर करे :