*”रुद्रपुर पहुंचे सीएम धामी” वेलोड्रम पर दौड़ाई साइकिल, विजेताओं को किया सम्मानित।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को रुद्रपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों के तहत साइकिलिंग प्रतियोगिता देखी और खुद भी वेलोड्रम में साइकिलिंग की। विजेता टीमों को पदक देकर सम्मानित किया।

रुद्रपुर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय खेलों का जायजा लिया और बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने वेलोड्रम में चल रही साइकिलिंग प्रतियोगिता देखी और स्वयं भी साइकिलिंग का अनुभव लिया। उन्होंने विजेता सर्विसेज की टीम को स्वर्ण, पंजाब को रजत, और राजस्थान को कांस्य पदक प्रदान किए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों से प्रदेशभर में खेलों को लेकर उत्साह बढ़ा है।

उन्होंने जानकारी दी कि उत्तराखंड में 11 जगहों पर राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो रहा है और प्रदेश के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। रुद्रपुर में शूटिंग रेंज बनाई गई है और विभिन्न स्थानों पर बहुउद्देशीय हॉल भी तैयार किए गए हैं।

सीएम धामी ने बताया कि 14 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा, उन्होंने आगामी बजट में युवाओं, महिलाओं और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रावधानों की बात कही।

उन्होंने कहा कि यूसीसी (समान नागरिक संहिता) को उत्तराखंड से शुरू करने के बाद गुजरात ने भी अपनाया है, जिससे समाज को कुरीतियों से मुक्ति मिलेगी।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :