चाइनीज मांझे का कहर, रेलवे जेई की गर्दन कटने से दर्दनाक मौत।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- बसंत पंचमी के मौके पर पतंगबाजी का उत्साह कई परिवारों के लिए दुख का कारण बन गया। हरिद्वार में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से रेलवे में जेई के पद पर तैनात सुलेख चंद की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। आइए जानते हैं पूरी रिपोर्ट।

तीन फरवरी को सुलेख चंद अपनी पत्नी को ऋषिकेश एम्स में डॉक्टर को दिखाने गए थे। डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद जब वे बाइक से घर लौट रहे थे, तभी हरिद्वार में चाइनीज मांझे ने उनकी गर्दन काट दी। गंभीर रूप से घायल सुलेख चंद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बसंत पंचमी के मौके पर चाइनीज मांझे ने कई अन्य लोगों को भी घायल किया। प्रशासन पहले भी इस घातक मांझे पर प्रतिबंध लगा चुका है, लेकिन बाजारों में इसकी बिक्री धड़ल्ले से जारी है।

हर साल चाइनीज मांझे से कई लोगों की जान चली जाती है। सवाल यह उठता है कि आखिर कब प्रशासन इस पर पूरी तरह रोक लगाने में सफल होगा?


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :