ब्रेकिंग न्यूज” उत्तराखंड” देर रात खनन कारोबारी पर नकाबपोश बदमाशों ने चलाई गोलियां, बेख़ौफ़ बदमाशो का पुलिस को चैलेंज।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- शहर में उस वक्त दहशत फैल गई जब कुछ नकाबपोश बदमाशो ने खनन कारोबारी पर फायरिंग कर दी, घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। कहीं न कहीं पुलिस के लिए बदमाशों का खुला चैलेंज है, क्योंकि आए दिन शहर में फायरिंग की घटनाएं देखने को मिल रही हैं

बता दें कि रुड़की में देर शाम बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने खनन कारोबारी की थार कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, बताया जा रहा है कि फायरिंग में एक राहगीर को गोली लगी है, जिससे उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए. बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक खनन कारोबारी सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के नगला इमारती अंडर पास के नीचे किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश खनन कारोबारी को अपनी ओर इशारा कर बुलाने लगे. ऐसे में खनन कारोबारी को उन पर शक हुआ और वह अंडर पास के पास बनी एक बस्ती में भागकर छिप गया, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गाड़ी पर फायरिंग की है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड:( Job Alert) पीएनबी में 5138 अप्रेंटिस की भर्ती

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां देश के सभी राज्यों में होगी। चयनित उम्मीदवारों को…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में नए डीएम विशाल मिश्रा ने पदभार संभाला

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रुद्रप्रयाग में नए डीएम मिश्रा ने पदभार संभाला रुद्रप्रयाग। जनपद के नए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार देर सांय कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने प्रशासन के साथ…


खबरे शेयर करे :