*निकाय चुनाव अपडेट” भाजपा ने नियुक्त किये चुनाव प्रभारी, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– उत्तराखंड में निकाय चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है, बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशोंं पर चुनाव प्रभारियों को नियुक्त किया गया है, भाजपा ने निकाय को लेकर निर्णायक रूप से आगे बढ़ते हुए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की है. जिसके तहत सभी 11 नगर निगम सहित नगर पालिका और नगर पंचायतों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है. बुधवार को पार्टी कार्यालय से इस संबंध में सूची जारी कर दी गई है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशों पर आगमी निकाय चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं. जिसके तहत देहरादून में कुलदीप कुमार, ऋषिकेश में दान सिंह रावत, हरिद्वार में ज्योति प्रसाद गैरोला, रुड़की में राम मोहन अग्रवाल, कोटद्वार राकेश गिरी, श्रीनगर रमेश गाड़िया, पिथौरागढ़ गोविंद पिलख्वाल, अल्मोड़ा प्रदीप बिष्ट, रुद्रपुर दीपक मेहरा, हल्द्वानी मनोज पाल, काशीपुर तरुण बंसल वहां के निगम चुनाव प्रभारी की भूमिका का निर्वहन करेंगे. इसी तरह 45 नगर पालिका एवं 46 नगर पंचायत में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर भी पार्टी नेताओं को जिम्मेदार दी गई है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड:( Job Alert) पीएनबी में 5138 अप्रेंटिस की भर्ती

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां देश के सभी राज्यों में होगी। चयनित उम्मीदवारों को…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में नए डीएम विशाल मिश्रा ने पदभार संभाला

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रुद्रप्रयाग में नए डीएम मिश्रा ने पदभार संभाला रुद्रप्रयाग। जनपद के नए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार देर सांय कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने प्रशासन के साथ…


खबरे शेयर करे :