Big News” चारधाम रुट पर चप्पल,सेंडल पहन कर वाहन चलाने पर रोक।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हो रही है। यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए शासन प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ हैं। इस बीच परिवहन विभाग ने चारधाम यात्रा के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें चारधाम रुट पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है इसीलिए इस बार यात्रा के दौरान चारधाम आने वाले श्रद्धालुओं और चालकों के द्वारा चप्पल या सैंडल पहन कर गाड़ी चलाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है चालकों को बंद जूते या मजबूत ट्रैकिंग शूज पहनना अनिवार्य किया गया है ताकि पहाड़ी रास्तों पर वाहन संचालन के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।इसके साथ ही पर्वतीय मार्गों पर रात के समय व्यवसायिक वाहनों के संचालन पर भी रोक लगाई गयी है। रात्रि 10 बजे से सुबह 4 बजे तक कोई भी व्यवसायिक वाहन यात्रा मार्गों पर नहीं चल सकेगा। एआरटीओ प्रशासन चक्रपाणि मिश्रा ने बताया कि पहाड़ी मार्गों पर ड्राइविंग के लिए दक्षता अनिवार्य है। व्यवसायिक वाहन चालकों को विशेष प्रशिक्षण के प्रमाणपत्र, फिटनेस सर्टिफिकेट और वाहन के सभी दस्तावेज पूरे रखने होंगे. इसके साथ ही चालकों की वेशभूषा, व्यवहार और स्वास्थ्य पर भी नजर रखी जाएगी।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड: यहाँ फैक्ट्री मजदूर की सड़क हादसे में मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों का हंगामा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र के एक्कड़ कलां डंपिंग जोन के पास देर रात हुए सड़क हादसे में फैक्ट्री से ड्यूटी कर लौट रहे एक मजदूर की मौत…


खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल ने ली प्राधिकरण की बैठक, अधिकारियों को निर्देश, जनता की शिकायत आई तो कोई बख्शा नहीं जाएगा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हल्द्वानी: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल की समीक्षा बैठक सम्पन्न । बैठक में जिला विकास…


खबरे शेयर करे :