*देहरादून के बाद इस जिले में भीषण हादसा” तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार डिवाइडर से टकराई; 4 की मौत, कई घायल।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुए भयंकर सड़क हादसे ने 6 जिंदगियां छीन ली थी पूरे राज्य में ही नहीं पूरे देश में इस हादसे की खबर ने झकझोर दिया है था अब एक और बड़े हादसे की खबर सामने आई है जिसमें करीब 4 लोगों की मौत की खबर है, घटना हरिद्वार जिले के रुड़की की है, जहां चंद्रपुरी में शादी में आ रही एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर मंगलौर में पलट गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में मंगलोर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि गाड़ी चालक चिराग़ (25) की भी मौत हो गई है।

मंगलौर कोतवाली पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात मेरठ के गांव अख्तियारपुर से एक बरात रुड़की के चंद्रपुरी में आ रही थी। बताया जा रहा है कि गांव निवासी आठ युवक एक स्कॉर्पियो कार में सवार होकर रुड़की बरात में शामिल होने आ रहे थे। जैसे ही कार मंगलौर में पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई। कार डिवाइडर से जा टकराई और कार मैं सवार सभी आठ युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने हादसे की सूचना मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलौर पुलिस के अनुसार, वंश पुत्र अमित, सोनू पुत्र मुकेश और सुजल पुत्र सतीश तीन की मौत हो गई है।

एक घायल को प्राइवेट अस्पाताल में भर्ती कराया गया है. जबकि जबकि कांशी, तुषार और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में बरात में शामिल लोग सिविल अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। हादसे की सूचना शादी समारोह में पहुंची तो कोहराम मच गया।

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड:( Job Alert) पीएनबी में 5138 अप्रेंटिस की भर्ती

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां देश के सभी राज्यों में होगी। चयनित उम्मीदवारों को…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में नए डीएम विशाल मिश्रा ने पदभार संभाला

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रुद्रप्रयाग में नए डीएम मिश्रा ने पदभार संभाला रुद्रप्रयाग। जनपद के नए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार देर सांय कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने प्रशासन के साथ…


खबरे शेयर करे :